28 अगस्त यानि आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र के जेलों से रक्षाबंधन मनाने की तस्वीर सामने आई है। जेलों के बाहर बहनों की लंबी लाइन लगी है। कहीं बहनें भावुक नजर आईं तो कहीं बहनों ने अपने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनका हालचाल जाना। बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, बलौदाबाजार और अंबिकापुर की जेलों में विशेष व्यवस्था की गई है। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रदेश की 5 केंद्रीय, 22 जिला और 6 उपजेलों में बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात की। रायपुर के ट्रांसजेंडर शेल्टर होम ‘गरिमा गृह’ में भी रक्षाबंधन मनाया गया। वहीं, कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) में सरेंडर महिला नक्सलियों ने DRG जवानों को राखी बांधी। देखिए ये तस्वीरें… रक्षाबंधन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
