Homeमध्यप्रदेशजीजा-साली को 20 मीटर घसीटा, बॉडी पार्ट्स उठाने का VIDEO:ट्रक ने बाइक...

जीजा-साली को 20 मीटर घसीटा, बॉडी पार्ट्स उठाने का VIDEO:ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; बच्ची के शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के मूनलाइट गार्डन के पास रविवार को बाइक सवार 3 लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार करीब 20 मीटर तक घसीटते रहे। बच्ची के शरीर के टुकड़े सड़क पर चिपक गए। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान मानसी धानक (9) और नर्मदापुरम निवासी सोमनाथ धानक (22) के रूप में की गई है। वहीं रायसेन निवासी हल्के धानक गंभीर रूप से घायल है। मुंह, सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को साली मानसी के शव के टुकड़ों को पॉलिथीन में समेटना पड़ा। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बच्चे के जन्म की खुशियां मनाने आए थे पुलिस ने बताया- नर्मदा प्रसाद धानक के छोटे दामाद हल्के धानक, जो रायसेन जिले के रहने वाले हैं। उनके घर कुछ दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था। इसी खुशी को रिश्तेदारों के साथ साझा करने के लिए नर्मदा प्रसाद की बेटी मानसी और बड़े दामाद सोमनाथ धानक खमरिया गांव पहुंचे थे। रविवार को तीनों रिश्तेदारों के घर लड्डू बांटने निकले थे। कई जगह मिठाई बांटने के बाद दोपहर करीब 12:24 बजे वे बाइक से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीनों की बाइक नरसिंहपुर जिला मुख्यालय की मंडी रोड स्थित मूनलाइट गार्डन के आगे पहुंची। मंडी रोड पर सामने आया मौत बनकर तेज रफ्तार ट्रक इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (एमपी-09 एचजी-8327) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी। तीनों सवार सड़क पर उछल पड़े। इससे पहले कि वे संभल पाते, ट्रक का पहिया मानसी और सोमनाथ के ऊपर से गुजर गया। सड़क पर बिखर गए शरीर के टुकड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मासूम मानसी ट्रक के नीचे फंस गई। करीब 20 से 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। पहियों के लगातार दबाव से उसका शरीर के कुछ हिस्से सड़क पर चिपक गए। सड़क पर मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशनगंज थाना पुलिस करीब दस मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक मानसी की मौत हो चुकी थी। सड़क पर शव के टुकड़े अलग-अलग जगह बिखरे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने शव के लोथड़ों को एकत्र किया। अस्पताल में चली जिंदगी बचाने की जंग, रास्ते में हार गए सोमनाथ वहीं हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल सोमनाथ धानक और हल्के धानक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद सोमनाथ की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जबलपुर ले जा रहे थे, लेकिन गोटेगांव के पास उनकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके शव को गोटेगांव के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया। घायल हल्के धानक का जिला अस्पताल में इलाज जारी हादसे में घायल हल्के धानक का इलाज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। स्टेशनगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना कैसे हुई, ट्रक की रफ्तार कितनी थी और चालक की भूमिका क्या रही, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अनबैलेंस हो गई थी बाइक, ट्रक ऊपर से गुजरा स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया- बाइक अनबैलेंस होने के कारण गिर गई थी, जिसके बाद पीछे से आ रहा ट्रक मानसी और सोमनाथ के ऊपर से गुजर गया, जबकि हल्के रोड के दूसरे छोर पर गिरा था। उसे कम चोटें आईं हैं। आगे की जांच जारी है। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें मऊगंज में रील बनाते 3 बाइकर्स की 22 सेकंड में मौत मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर बाइक से रील बना रहे 3 दोस्त ट्रक से भिड़ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से वीडियो बनाते आ रहे 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है। हादसा लौर थाना क्षेत्र का था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here