जबलपुर में रविवार रात कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया। उसे जगह-जगह काटा, नाखून मारे। युवक को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसकी मौत हो गई। घटना गोहलपुर इलाके की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। यह पता किया जा रहा है कि हमला करने वाला स्ट्रीट डॉग था या किसी का पालतू कुत्ता, जिसे खुला छोड़ दिया गया था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए चौहानी श्मशान घाट पहुंचाया। गड्ढा खोदने के बाद जब शव को दफनाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान चंदन कोल के रूप में की। उसे अपना परिजन बताया। कंफर्म करने के बाद पुलिस ने शव उनको सौंप दिया। शनिवार को घर से निकला था, फिर नहीं लौटा 33 वर्षीय चंदन कोल माढ़ोताल की कोल बस्ती में रहता था। वह सेंट्रिग प्लेट बांधने का काम करता था। शनिवार सुबह वह घर से काम पर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशने निकले थे। सोमवार को पुलिस स्टेशन पहुंचे तो अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली थी। ये खबर भी पढ़ें… कुत्ते ने 3 साल की बच्ची को नोंचा, चेहरा बिगाड़ा धार के बगड़ी क्षेत्र के बांग्ला गांव में तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। घर के आंगन में खेल रही हितांशी के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। बच्ची को पहले धार के निजी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। फिलहाल उसकी सर्जरी सफल रही है और हालत सामान्य है। पढ़ें पूरी खबर…
