Homeमध्यप्रदेशछतरपुर में 220 केवी उपकेंद्र पर शनिवार को होगा काम:सुबह 8 से...

छतरपुर में 220 केवी उपकेंद्र पर शनिवार को होगा काम:सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; दर्जनों इलाके होंगे प्रभावित

छतरपुर शहर और जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार, 10 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 220 केवी उपकेंद्र छतरपुर में 33 केवी मेन बस सेक्शन आइसोलेटर के सिंगल जेब्रा जम्पर और क्षतिग्रस्त जम्परों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते संबंधित 33 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शहर के इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली शटडाउन के दौरान छत्रसाल चौक, जवाहर रोड, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सटई रोड, पन्ना रोड, कजलया पीपल, पुरानी बस्ती, सनसिटी, शांति नगर कॉलोनी, पेप्टेक, सागर रोड, चौबे कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, नई गल्लामंडी, छत्रसाल नगर और अंबेडकर नगर सहित शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में भी सप्लाई प्रभावित ढडारी, बसारी, मऊसहानियां और गढ़ीमलहरा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके अलावा ललौनी, परा, चंद्रपुरा, देवपुर, वनगांव, धमौरा, कटरा, टीकर, खंदेवरा और मोरवा स्थित निर्भय स्टोन क्रेशर क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। बिजली बंद होने से पहले निपटा लें जरूरी काम बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों और संस्थानों से अपील की है कि वे पानी भरने सहित बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें। विभाग के अनुसार, विद्युत लाइनों के रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here