Homeदेशघर का आंगन 25 फीट धंसा, गिरकर लड़की की मौत:60 जवानों ने...

घर का आंगन 25 फीट धंसा, गिरकर लड़की की मौत:60 जवानों ने गड्ढा खोदकर निकाला, 3 साल पहले बोरवेल के ऊपर फर्श बना दी थी

कानपुर में घर का आंगन अचानक धंसने से 25 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी लड़की को 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ACP आशुतोष सिंह ने बताया- करीब 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद लड़की का रेस्क्यू किया गया है। पुलिस, फायर, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 60 जवानों ने जिस गड्ढे में लड़की गिरी थी, उसके बगल में 24 फीट का गड्ढा खोदा। फिर लड़की तक पहुंचकर उसे बाहर निकाला गया। शुक्रवार सुबह अचानक घर का आंगन की जमीन धंसने से 25 फीट का गड्ढा हो गया था। 18 साल की यशी उसमें गिर गई थी। घर में चीख-पुकार मच गई। बड़ी बहन ने देखा तो उसने मां-बाप, भाई-बहन को बुलाया। रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की। लेकिन, इतनी देर में मिट्‌टी और धंस गई और लड़की अंदर चली गई। वह दिखना बंद हो गई थी। घटना शुक्रवार सुबह 6:40 बजे की है। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि गड्ढे के अंदर उतरना मुमकिन नहीं था, वह और धंस सकता था। इसलिए बगल में एक और गड्ढे की खुदाई की। पहले जेसीबी से खुदाई की गई, लेकिन बाद में पोकलैंड मशीन मंगवाई गई। दोपहर 2.50 बजे 25 फीट की खुदाई के बाद रेस्क्यू टीम लड़की तक पहुंच पाई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। यशी, पिता विनोद, मां रेखा, 3 बहनों- रुचि, रूपा, अनुपमा और भाई भास्कर उर्फ अमित के साथ रहती है। देखिए तस्वीरें…
3 साल पहले जहां बोरिंग करवाई, वहीं की जमीन धंसी परिवार ने बताया कि करीब तीन साल पहले घर के अंदर बोरिंग कराई गई थी। वहां पानी नहीं निकला तो दूसरी जगह बोरिंग कराई गई। आशंका है कि उसी बोरिंग के कारण बारिश के बाद जमीन कमजोर हुई और धंस गई। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here