Homeदेशस्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर...

स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन, करीब 200 लोग टर्मिनल के अंदर जमीन पर बैठे

स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट का समय बार-बार आगे बढ़ाया गया, जिससे वे लंबे समय तक टर्मिनल पर फंसे रहे। इनमें एक फ्लाइट को सोमवार सुबह रवाना होना था, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी वह उड़ान नहीं भर सकी। दूसरी फ्लाइट सोमवार रात की थी और वह भी एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। लगातार टलते शेड्यूल से परेशान यात्रियों ने टर्मिनल में धरना दिया। प्रदर्शन के समय तक स्पाइसजेट की ओर से देरी की कोई विस्तृत सार्वजनिक वजह नहीं बताई गई थी। यात्रियों ने एयरलाइन से उड़ान का स्पष्ट समय बताने के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक खाना और होटल की व्यवस्था करने की मांग की। लंबी देरी को लेकर यात्री शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी शिकायतों के आधार पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) मामले की जांच कर सकता है। यह खबर लगातार अपडेड की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here