Homeमध्यप्रदेशट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई:बीमारी और उम्र...

ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई:बीमारी और उम्र को बनाया आधार, जबलपुर हाईकोर्ट ने CBI को जवाब पेश करने दिया एक हफ्ता

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जेल में बंद गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। करीब तीन सप्ताह से लंबित याचिका पर कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और सीबीआई के वकीलों की दलीलें सुनीं। सीबीआई की ओर से जवाब के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की है। उम्र और बीमारी का हवाला देकर मांगी राहत गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि उनकी उम्र और बीमारी को देखते हुए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि गिरिबाला सिंह जांच और कार्रवाई में पूरी तरह सहयोग करेंगी। CBI ने मांगा एक सप्ताह का समय सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से मामले में जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया। कोर्ट ने सीबीआई को समय देते हुए अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित कर दी। फिलहाल गिरिबाला सिंह जेल में हैं और उनकी जमानत पर अंतिम फैसला अगली सुनवाई में होने की संभावना है। केस डायरी प्रस्तुत करना चाहती है सीबीआई गिरिबाला सिंह के सीनियर एकवोकेट अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जस्टिस अजय कुमार निंरकारी को कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। दोनों पक्ष की ओर से वकील कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। हमारी ओर से कहा गया कि गिरिबाला सिंह की उम्र को देखा जाए। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरिबाला सिंह की ओर से कोई भी गलती नहीं की गई है। उनकी ओर से नहीं उकसाया गया है कि ट्विशा ने आत्महत्या की है। ना ही इस केस में उनकी तरफ से ऐसा कोई कृत्य किया गया है, जिससे कि यह कहा जा सके कि वो किसी भी जुर्म में संलिप्त हैं। सीनियर एडवोकेट का कहना था कि दोनों ही पक्ष ने समय मांगा था। सीबीआई का कहना था कि वह केस डायरी प्रस्तुत करना चाहती है, इसके साथ ही अपत्ति भी दर्ज करवाई है। बहरहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की से दलील सुनने के बाद एक सप्ताह का समय दिया है। मई में हुई थी ट्विशा की मौत ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने अगस्त 2026 में पति समर्थ सिंह और सास (पूर्व जिला जज) गिरिबाला सिंह के खिलाफ 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here