Homeमध्यप्रदेशग्वालियर स्टेशन पर सिंधिया के स्वागत में बेकाबू भीड़:कार्यकर्ताओं के पैरों के...

ग्वालियर स्टेशन पर सिंधिया के स्वागत में बेकाबू भीड़:कार्यकर्ताओं के पैरों के नीचे आई बच्ची दर्द से चिल्लाती रही और समर्थक स्वागत में जुटे रहे

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शुक्रवार रात स्वागत के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक 7 वर्षीय मिश्री कुशवाहा भीड़ में गिर गई और लोगों के पैरों तले दबकर घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे जैसे ही सिंधिया रेल मार्ग से स्टेशन पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब प्लेटफॉर्म पर उमड़ पड़ा। नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच हालात अचानक बेकाबू हो गए। दर्द से चीखती रही बच्ची भीड़ के बीच फंसी बच्ची गिर गई और उसके पैर पर लोगों के पैर पड़ गए। बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन भीड़ में शामिल कई लोग स्वागत में व्यस्त नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटना के बाद बच्ची की मां सरिता कुशवाहा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वे परिवार के साथ गोवा जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। भीड़ बढ़ने पर उन्होंने पुलिस से रास्ता खाली कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उनसे अभद्रता की। मां बोली-पुलिस ने अभद्रता की सरिता कुशवाहा के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उनके साथ और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हाथ भी उठाया। उन्होंने बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी मिश्री कुशवाहा इस घटना में घायल हुई है। परिवार ग्वालियर के सिकंदर कंपू महेशपुरा क्षेत्र का निवासी है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सिंधिया चार दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here