Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में युवक को घेरकर बदमाशों ने मारी गोली:पेट में लगी, लाठी-डंडों...

ग्वालियर में युवक को घेरकर बदमाशों ने मारी गोली:पेट में लगी, लाठी-डंडों से भी पीटा; पार्किंग को लेकर 5 महीने पहले हुआ था विवाद

ग्वालियर में पुरानी रंजिश और गाड़ी पार्किंग को लेकर चला आ रहा विवाद मंगलवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। गिरवाई थाना क्षेत्र में 3 बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और पिस्टल से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। गोली मारने से पहले सड़क पर की मारपीट घटना के वक्त शंकर कॉलोनी (जागृति स्कूल के पास) में रहने वाला अखिलेश शिकारिया पिता मदन शिकारिया (34) पुराना गिरवाई थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी कार में सवार होकर आए रिहान गुर्जर, आकाश गुर्जर और आनंद गुर्जर ने उसे रोक लिया। तीनों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अखिलेश को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी रिहान गुर्जर ने अवैध पिस्टल निकालकर अखिलेश पर फायर कर दिया। फायरिंग में एक गोली उसके पेट में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उसका उपचार कर रही है। पार्किंग को लेकर 5 महीने पहले हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब पांच महीने पहले अखिलेश और आरोपियों के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आरोपियों ने हमले की साजिश रची। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी गिरवाई थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और वारदात के बाद अपने घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घायल अखिलेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी डीएसपी ने बताया कि गाड़ी पार्किंग के विवाद में तीन बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here