Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में मुख्य पाइपलाइन में इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास लीकेज:2 लाख लोगों...

ग्वालियर में मुख्य पाइपलाइन में इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास लीकेज:2 लाख लोगों की जल आपूर्ति प्रभावित, आज होगी मरम्मत

ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। गोले का मंदिर से दीनदयाल नगर जाने वाली 350 मिमी व्यास की मुख्य पंपिंग लाइन में इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास लीकेज हो गया है। इस तकनीकी खराबी के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम के सहायक यंत्री हेमंत शर्मा ने बताया कि लीकेज की मरम्मत का कार्य बुधवार को किया जाएगा। इस दौरान जल आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी, जिससे 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। लगभग 33 पानी की टंकियां नहीं भर पाएंगी। 33 टंकियां नहीं भरी जा सकेंगी लीकेज के कारण जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (160 एमएलडी क्षमता) से दीनदयाल नगर, मुरार, ठाटीपुर, शारदा विहार कॉलोनी और सिंधिया नगर जैसे क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाएगा। इन इलाकों की कुल 33 पानी की टंकियां निर्धारित समय पर नहीं भर सकेंगी, जिससे करीब 2 लाख लोग प्रभावित होंगे। नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को 15 अप्रैल को ही पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी है। निगम ने मरम्मत कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल आपूर्ति जल्द सामान्य हो सके। 17 अप्रैल से सामान्य होगी आपूर्ति स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। एक दिन की जल आपूर्ति बाधित होने से दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। 17 अप्रैल से जल आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here