Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में बदमाशों की खुलेआम फायरिंग का VIDEO:घर में घुसे, महिला और...

ग्वालियर में बदमाशों की खुलेआम फायरिंग का VIDEO:घर में घुसे, महिला और बच्चों को धमकाया; पति ने की थी झगड़े में सुलह की कोशिश

ग्वालियर में खुलेआम गोलियां चलाने और दरवाजे को तोड़ने का एक वीडियो सामने आया है। कट्‌टा, डंडा से लैस तीन बदमाशों ने एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। पहले गोली चलाई फिर किक मारकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसकर जब युवक नहीं मिला तो उसकी पत्नी और तीन बच्चों के सामने कट्‌टा लहराते हुए फायर कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना उपनगर ग्वालियर के जगनापुरा लधेड़ी में मंगलवार रात की है। CCTV फुटेज में बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पता लगा है कि एक दिन पहले किसी विवाद में फरियादी ने हस्तक्षेप किया था, जिससे हमलावर नाराज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी से बोले- हम उसे खत्म कर देंगे
ग्वालियर थाना क्षेत्र के जगनापुरा लधेड़ी निवासी 30 वर्षीय निशा कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात मैं और बच्चे घर पर थे। बाहर से गोली चलने की आवाज आई। वह बाहर देखने के लिए आ रही थी कि तभी उसके दरवाजे पर लात मारे जाने की आवाज आने लगी, जिससे गेट की कुंदी खुल गई। इसके बाद राहुल यादव सहित तीन युवक अंदर आ गए, उनके हाथ में डंडे और कट्टा था। इसके बाद अंदर आते ही राहुल व उसके साथियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मुझसे पति पवन कुशवाह के बारे में पूछताछ करने लगे। मैंने उन्हें बताया कि वे घर पर नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि आ जाए तो समझा देना। हम उसे खत्म कर देंगे। विरोध किया तो बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। राहुल यादव ने बाहर जाकर फिर गोली चला दी। पास ही महिला और उसके तीन बच्चे खड़े थे, जो गोलीबारी से दहशत में आ गए। झगड़े में हस्तक्षेप बना हमले की वजह ई-रिक्शा चालक और एक बाइक सवार के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले दोनों के बीच बहस हो रही थी, तभी वहां से गुजर रहे पवन कुशवाह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। वह दोनों को शांत कर अलग कराने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, ई-रिक्शा चालक राहुल यादव का साथी होने के कारण उन्हें लगा कि पवन कुशवाह दूसरे पक्ष का समर्थन कर रहा है। इसी गलतफहमी के चलते आरोपियों ने नाराज होकर पवन कुशवाह के घर पर हमला कर दिया। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात पुलिस जांच में सामने आया कि पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने एक राउंड फायर किया, फिर घर के दरवाजे पर लात मारकर अंदर घुसे। अंदर घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर निकलते समय फिर से फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राहुल यादव और उसके साथियों की तलाश सीएसपी कृष्णपाल सिंह के मुताबिक, एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को वारदात से जुड़े CCTV फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। राहुल यादव और उसके साथियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here