मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। आवश्यक निर्माण एवं संधारण कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यानी चार घंटे, बिजली प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार शटडाउन की अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। नगर संभाग पूर्व से जारी सूचना के अनुसार, 11 केवी ओ-ब्लॉक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें ओ-ब्लॉक, आई-ब्लॉक, एल-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, अपना घर कॉलोनी, बीडी कॉलोनी, लोधी मार्केट रोड और 60 फीट रोड सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। इसी संभाग के 11 केवी शास्त्री नगर फीडर से जुड़े शास्त्री नगर, बलवंत नगर, अर्जुन नगर, विवेकानंद नगर कॉलोनी, आरके आश्रम, गांधी रोड, गोपालपुरा चौराहा और एजी कॉलोनी एवं आसपास के इलाकों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं रहेगी। वहीं, नगर संभाग दक्षिण के तहत 11 केवी प्रीतमपुर फीडर से जुड़े प्रीतमपुर, एन-14 से एन-21 और बटालियन कैंपस क्षेत्र में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में आरडीएसएस योजना के तहत आवश्यक निर्माण एवं संधारण कार्य किया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जाएगी।
