रीवा में गो-मांस की तस्करी के संदेह में दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेजा है। दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। मामला समान थाना इलाके के लोही गांव में रविवार का है। गिरफ्तार युवतियों के नाम मुस्कान खान (23) और रुबिया खान (20) बताए हैं। वे गोविंदगढ़ थाना इलाके में अमिरती गांव की रहने वाली हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखिए, 3 तस्वीरें… ग्रामीणों ने रोका तो भागने की कोशिश की टीआई मनीषा उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों को बीते कई दिनों से इन युवतियों पर गो-मांस की तस्करी करने का शक था। रविवार को दोनों युवतियां स्कूटी से जाते दिखीं तो ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने रुकने की जगह स्कूटी लोही नहर की तरफ मोड़ दी। ग्रामीणों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद स्कूटी फिसलकर गिर पड़ी। पकड़े जाने के डर से मुस्कान और रुबिया ने अपने पास रखा मांस नहर में फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीणों की तरफ पत्थर फेंके। एक पत्थर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता किसान आनंद सिंह बघेल को लगा, उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने नहर से बाहर निकलवाया मांस ग्रामीणों ने दोनों युवतियों को घेरकर पकड़ लिया। फिर, पुलिस को फोन लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची। नहर से मांस बाहर निकलवाया। टीआई उपाध्याय ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई समान थाना पुलिस करेगी। ये खबर भी पढ़ें… खंडवा में गाय काटी, ईद पर दी कुर्बानी खंडवा जिले में ईद पर गाय को काटा गया है। ईद के दौरान गाय की कुर्बानी एक आरोपी के खेत पर दी गई थी। अवशेष भी उसी स्थान से बरामद हुए हैं। एक इमाम को भी मौके पर बुलाया गया था। इमाम की मौजूदगी में कुर्बानी दी गई। मोघाट रोड पुलिस ने मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव से गौ-हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
