Homeमध्यप्रदेशगाय चोरी के शक में युवक को पीटा, मौत:परिवार का आरोप-घर से...

गाय चोरी के शक में युवक को पीटा, मौत:परिवार का आरोप-घर से ले गई थी जाट गैंग, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय चोरी की शंका में एक युवक को घर से ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस मंगलवार शाम करीब 6 बजे घायल चंदर (35) पुत्र बाबूलाल लोहार निवासी देवास नाका को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी। रात करीब 12.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सूरज जाट, रोहित, कुणाल सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार का आरोप- बात करने के बहाने घर से ले गए पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चंदर के परिजनों ने बताया कि रोहित, कुणाल समेत कुछ युवक उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि वे चंदर को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उससे सिर्फ बात करनी है। बाद में परिजनों को वह गंभीर घायल हालत में मिला। गाय-बछड़ा मिलने के बाद हुआ था विवाद मामले की शुरुआत गाय और बछड़े के गायब होने की शिकायत से हुई थी। भूरा ने पुलिस को बताया कि पंचवटी गेट पर उसकी दूध डेयरी है। पास के खाली प्लॉट में उसने गाय और बछड़े को बांध रखा था। 7 सितंबर की रात दोनों वहीं बंधे थे, लेकिन अगले दिन वे गायब मिले। भूरा अपने दोस्त बिट्‌टू यादव के साथ उनकी तलाश में निकला। दोनों को गाय और बछड़ा देवास नाके पर मेट्रो मॉल के पास बंधे मिले। इसी दौरान चंदर से विवाद हुआ। आरोप है कि आसपास मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में बिट्‌टू उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज और उसके भाई पर कई मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सूरज जाट और उसके भाई लखन पर परदेशीपुरा और एमआईजी थानों में हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूर्व सभापति राजेंद्र राठौर के यहां गोली चलाने के मामले में भी सूरज आरोपी रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों ने परदेशीपुरा क्षेत्र छोड़कर लसूड़िया के पंचवटी कॉलोनी इलाके में रहना शुरू किया था। पुलिस अब चंदर की मौत के मामले में सामने आए आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here