Homeमध्यप्रदेशगर्म सब्जी के भगोने में गिरी मासूम, झुलसी:भिंड में गृह प्रवेश कार्यक्रम...

गर्म सब्जी के भगोने में गिरी मासूम, झुलसी:भिंड में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हादसा, खाने के पास खेल रही थी; ग्वालियर रेफर

भिंड की शास्त्री कॉलोनी में सोमवार को गृह प्रवेश की खुशियां अचानक चिंता में बदल गईं। नए घर में परिवार और रिश्तेदार जुटे थे। इसी दौरान 2 साल की मासूम भाव्या गर्म सब्जी से भरे भगोने में गिर गई। वह झुलस गई। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। भोजन के पास खेलते समय हुआ हादसा शास्त्री कॉलोनी निवासी संजय जैन के घर सोमवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इसमें रिश्तेदार और परिचित शामिल होने आए थे। संजय जैन की दो साल की भांजी भाव्या, पिता पीयूष जैन के साथ कार्यक्रम में आई थी। घर में मेहमानों के लिए भोजन बनाया गया था। इसी दौरान बच्ची पास में रखे गर्म सब्जी से भरे भगोने में गिर गई। गर्म सब्जी से वह झुलस गई। अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद लोग घबरा गए। परिजन बिना देर किए बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिवार बच्ची की हालत को लेकर चिंतित है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here