Homeमध्यप्रदेशखाई में गिरा पिकअप वाहन, 3 मजदूरों की मौत:नीमच के तिलस्वा घाट...

खाई में गिरा पिकअप वाहन, 3 मजदूरों की मौत:नीमच के तिलस्वा घाट पर हादसा; पेंट की बाल्टियों पर बैठे थे, शवों पर रंग पुता

नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र के तिलस्वा घाट पर मंगलवार रात (26 मई) एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पिछले दो दिनों में इसी घाट पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर जा रहा पिकअप वाहन (RJ14-GN-6549) रात करीब 10 बजे तिलस्वा घाट के खतरनाक मोड़ पर बेकाबू हो गया। वाहन में पेंट की बाल्टियां लोड थीं, जिनके ऊपर मजदूर बैठे हुए थे। संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे खाई में जा गिरा। बाल्टियों में भरा कलर शवों पर गिरा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। यूपी और जयपुर के रहने वाले थे मजदूर हादसे का शिकार हुए मजदूर बरेली (उत्तर प्रदेश), गाजीपुर और राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। वे आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। घायलों की पहचान मोहम्मद जाकिर (40), इदरीस और सोमपाल के रूप में हुई है। सिंगोली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें कोटा रेफर किया गया है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हादसे की सूचना पर सिंगोली थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा और तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से शवों को खाई से निकालकर सिंगोली अस्पताल की मॉचुरी में रखवाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मर्ग कायम किया है। मामले की जांच जारी है। रविवार को भी इसी जगह पर पलटी थी बस तिलस्वा घाट पर रविवार को शिव शक्ति ट्रेवल्स की बस पलटने से 30 यात्री घायल हुए थे। लगातार हादसों के बाद स्थानीय नागरिकों ने घाट पर क्रैश बैरियर, चेतावनी बोर्ड और गति सीमा तय करने की मांग की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here