Homeमध्यप्रदेशपति को पार्किंग में भेजकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी:ग्वालियर चिड़ियाघर से...

पति को पार्किंग में भेजकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी:ग्वालियर चिड़ियाघर से गायब हुई विवाहिता का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

ग्वालियर के चिड़ियाघर में पति के साथ घूमने पहुंची 18 वर्षीय विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति को पार्किंग में बाइक लगाने के लिए भेजकर कथित रूप से अपने परिचित युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। घटना के करीब 48 घंटे बाद भी पुलिस महिला और युवक का पता नहीं लगा सकी है। दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण पुलिस अब उनके मोबाइल ऑन होने का इंतजार कर रही है। घटना 6 अक्टूबर मंगलवार दोपहर करीब 1:25 से 1:35 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिवपुरी निवासी सुहाना रजक पत्नी करण रजक अपने पति के साथ ग्वालियर आई थी। पति के अनुसार, दोनों पहले किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। इसके बाद सुहाना ने चिड़ियाघर घूमने की बात कही और दोनों चिड़ियाघर पहुंचे। देखिए सीसीटीवी में कैसे बॉयफ्रेंड के साथ गई पत्नी… पति पार्किंग में गया, तभी बाइक पर बैठी सुहाना चिड़ियाघर पहुंचने के बाद करण बाइक पार्किंग में लगाने के लिए गया। इसी दौरान सुहाना बाहर खड़ी रही। पति जैसे ही बाइक पार्क करने गया, सुहाना कथित तौर पर अरमान खान की बाइक पर बैठ गई। करण जब बाइक खड़ी कर वापस आया तो उसने सुहाना को अरमान के साथ बाइक पर जाते हुए देखा। उसने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों काफी दूर निकल चुके थे। चिड़ियाघर के बाहर लगे CCTV कैमरे में सुहाना के बाइक पर बैठकर जाने की घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में वह अरमान की बाइक पर बैठकर जाते हुए दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। महल गेट के बाद कैमरे नहीं, दो रास्तों में उलझी पुलिस पति ने काफी देर तक सुहाना की तलाश की। उसके और अरमान के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले। इसके बाद करण पड़ाव थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चिड़ियाघर से बाहर निकलने के बाद दोनों के संभावित रूट पर CCTV कैमरे खंगाले। हालांकि महल गेट के सामने से दो अलग-अलग रास्ते निकलते हैं और इस क्षेत्र में CCTV कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आगे कोई सुराग नहीं मिला। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव के अनुसार, महिला और उसके साथ गए युवक के मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगाए गए हैं। दोनों के मोबाइल ऑन होने के बाद उनकी लोकेशन मिलने की उम्मीद है। पुलिस अन्य संभावित रास्तों और CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, महिला की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद से परिवार भी उसकी तलाश में जुटा है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि चिड़ियाघर से निकलने के बाद सुहाना और अरमान आखिर किस रास्ते से गए और अब कहां हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here