Homeदेशदिल्ली में PG-हॉस्टल की निगरानी के लिए बनेगा वेब पोर्टल:सुरक्षा नियमों को...

दिल्ली में PG-हॉस्टल की निगरानी के लिए बनेगा वेब पोर्टल:सुरक्षा नियमों को लेकर उपसमिति गठित; 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को छात्र आवास और सुरक्षा से जुड़ी हाई पावर्ड कमेटी (HPC) की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छात्रों के रहने की जगह और आवास से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए वेब पोर्टल बनाने का फैसला लिया गया। शुरुआत में पोर्टल को आसान रखा जाएगा। इसमें कमरों की संख्या, बुनियादी सुविधाओं और अन्य जरूरी जानकारियों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। समिति मास्टर प्लान और डीएमसी एक्ट में जरूरी बदलावों और संभावित छूट का भी अध्ययन करेगी। सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2022 से 2025 के बीच दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1,133 घटनाएं सामने आईं। इनमें 98 लोगों की मौत हुई। समिति का काम PG और हॉस्टल के लिए सुरक्षित नियम तैयार करना सत्य निकेतन हादसे के बाद बनी HPC समिति का उद्देश्य दिल्ली में PG और हॉस्टल के लिए सुरक्षित नियम बनाना है। बैठक में छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने, मौजूदा नियमों में सुधार करने और तुरंत लागू किए जाने वाले उपायों पर चर्चा हुई। इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली पुलिस और दिल्ली के विश्वविद्यालयों समेत सभी प्रमुख विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उपसमिति प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों के 5-6 किलोमीटर के दायरे में PG चलाने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। इसके अलावा, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और RWA वाले इलाकों में कानूनी तरीके से सुरक्षित PG चलाने पर भी विचार किया जाएगा। 8 अक्टूबर: दिल्ली के सीमापुर में बिल्डिंग गिरने से 5 की मौत हुई दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में 8 अक्टूबर को ईदगाह मछली मंडी के पास चार मंजिला इमारत गिर गई थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय लोगों ने MCD अधिकारियों को बताया कि एक दिन पहले आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। उनका दावा था कि इसके बाद मालिक इमारत खाली कराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। आसपास की इमारतें भी हुईं क्षतिग्रस्त बिल्डिंग गिरने से आसपास की दो इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। पास की ईदगाह की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हुई। बिजली का पोल टूटने और तारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाने के लिए 4 JCB मशीनें, एंबुलेंस और स्निफर डॉग्स की मदद ली। संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण बचाव अभियान में परेशानी आई। फायर कंट्रोल को बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… ———— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा:CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें; PG ढहने के मामले में अब तक 5 अरेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here