देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिर गई। फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद शुक्रवार को बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। पुल के टूटने से मिरीक-सिलीगुड़ी सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गए। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को छत से पानी टपकने के कारण बैगेज बेल्ट 5 और 6 कुछ समय के लिए बंद हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि 30 मिनट में लीकेज ठीक कर लिया गया। एक घंटे में सफाई व मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद दोनों बैगेज बेल्ट फिर से चालू कर दी गईं। झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा शामिल है। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हजारीबाग में हुई। इसके अलावा पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबर है। तेज-आंधी बारिश से तबाही की 5 तस्वीरें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… एक साथ 5 सिस्टम मानसून को रोक रहे, नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। पूरी खबर पढ़ें…
