Homeमध्यप्रदेशचार दिन बाद मथुरा में मिला भोपाल का लापता अंश:ट्रेन में अकेले...

चार दिन बाद मथुरा में मिला भोपाल का लापता अंश:ट्रेन में अकेले बैठकर पहुंचा था मथुरा, सीसीटीवी से मिला सुराग

राजधानी भोपाल से चार दिन पहले लापता हुआ 6 वर्षीय अंश मैना मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। भोपाल पुलिस की छह टीमें लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अंश को ट्रेस किया। अंश को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। टीम जल्द ही उसे मथुरा से भोपाल लेकर रवाना होगी। जानकारी के अनुसार अंश मैना ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने वाला है। उसकी मां लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल में भर्ती थीं। मंगलवार को अस्पताल परिसर के पास खेलते समय अंश अचानक गायब हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। एसीपी अनिल बाजपेयी के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंश एक ट्रेन में अकेले बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने रेलवे रूट और अन्य तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश तेज कर दी। आखिरकार चार दिन बाद अंश मथुरा में मिल गया। पुलिस अब बच्चे से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह मथुरा तक कैसे पहुंचा। सीसीटीवी बना सबसे बड़ा सुराग अंश की तलाश में पुलिस ने शहरभर के कैमरों की जांच की। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में अंश अकेले ट्रेन में बैठता हुआ नजर आया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने रेलवे मार्ग को खंगालना शुरू किया और बच्चे की लोकेशन मथुरा तक पहुंची। छह टीमें चार दिन तक करती रहीं तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने छह टीमें लगाई थीं। पुलिस लगातार रेलवे स्टेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के जरिए बच्चे को खोज रही थी। आखिरकार टीम को सफलता मिली और अंश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here