Homeमध्यप्रदेशकिसान के घर 12 लाख की डकैती:6 बदमाशों ने कटर से दरवाजा...

किसान के घर 12 लाख की डकैती:6 बदमाशों ने कटर से दरवाजा काटा, मकान मालिक की गर्दन पर हथियार अड़ाया

धार जिले के निसरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरा में रविवार रात 6 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने किसान अमृतलाल पाटीदार के घर से 7 तोला सोना, 2 लाख रुपए नकद और चांदी के जेवर लूट लिए। इस पूरी डकैती में पीड़ित परिवार को करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वारदात तब हुई जब किसान अमृतलाल का मकान जो कि गांव से सटे खेत में बना हुआ है, वहां बदमाश पहुंचे। डकैतों ने सबसे पहले कटर की मदद से घर का मुख्य लोहे का दरवाजा काटा और अंदर घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर अमृतलाल की नींद खुल गई, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर फालिया अड़ा दिया और उन्हें हिलने तक नहीं दिया। इसके बाद बाकी के बदमाशों ने अलमारी और दराजों को तोड़कर वहां रखे जेवर और नकदी समेट ली। घर में अकेले थे ससुर और बहू घटना के समय घर में केवल अमृतलाल और उनकी बहू ही मौजूद थे। अमृतलाल के बेटे केदारनाथ यात्रा पर गए हैं और उनकी पत्नी किसी काम से सूरत में थीं। अमृतलाल ने बताया कि डकैतों की संख्या 6 थी। चूंकि उनका घर खेत में अकेला था और बदमाशों के पास हथियार थे, इसलिए डर के मारे उन्होंने शोर नहीं मचाया। जैसे ही बदमाश लूटपाट कर भाग निकले, अमृतलाल ने तुरंत फोन कर गांव वालों को इकट्ठा किया और रात में ही बदमाशों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस टीम जांच में जुटी सोमवार सुबह सूचना मिलते ही निसरपुर चौकी प्रभारी रवि वास्के अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर में कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता और कुक्षी टीआई राजेश यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित अमृतलाल से पूरी घटना की जानकारी ली। चौकी प्रभारी रवि वास्के ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके के और मुख्य मार्गों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here