Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा,VIDEO:पुलिस गाड़ी से खींचकर मारपीट, भड़के लोगों...

कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा,VIDEO:पुलिस गाड़ी से खींचकर मारपीट, भड़के लोगों ने की परिवार की पिटाई, अवैध शराब बिक्री से जुड़ा विवाद

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जले में अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद ग्रामीण भी एकजुट हो गए और आरोपियों की पिटाई कर दी। इसके बाद चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी और उसका एक अन्य साथी फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भागवत थवाईत के पिता संतोष थवाईत, चाचा राजेश थवाईत, भाई संजू थवाईत और एक साथी शंकर दुबे को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है और उसका वांटेड पोस्टर जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भागवत थवाईत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल का ग्रामीण अध्यक्ष है। उसके चाचा राजेश थवाईत भाजपा से पूर्व जनपद सदस्य रह चुके हैं, जबकि पिता संतोष थवाईत के खिलाफ 13 साल पहले जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में आरोपी के परिजनों ने सरपंच पर वसूली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरपंच शराब बेचने के नाम पर हर साल 50 हजार रुपए लेता था। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों की जांच जारी है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। मारपीट से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, संतोष थवाईत और राजेश थवाईत कटगी गांव के सर्वा मोड़ पर ढाबा संचालित करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस ढाबे पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और इसकी शिकायत भी की थी। ऐसे में मंगलवार की रात भागवत के चाचा राजेश थवाईत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के साथ मारपीट की। बुधवार रात भी संतोष, भागवत, राजेश, भाई संजू, शंकर दुबे और सूर्या गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को धमकाने लगे। हथियार दिखाकर लोगों को डराया आरोप है कि उन्होंने हथियार दिखाकर लोगों को डराया। इसके बाद कटगी स्थित सर्वा मोड़ के पास एक ग्रामीण को बेरहमी से पीट दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भागवत और सूर्या फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने पिता संतोष थवाईत, चाचा राजेश थवाईत, भाई संजू थवाईत और शंकर दुंबे को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पिता संतोष की जमकर पिटाई की और फिर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात 10 बजे गांव में तनाव, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह कई थानों की पुलिस बल के साथ कटगी गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और दो घंटे में पूरा गांव शांत हो गया। 50 हजार वसूलता था सरपंच इस पूरे मामले में गुरुवार को आरोपियों के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच जयसिंह पैकरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरपंच हर साल 50 हजार रुपए वसूलता था, जिसका प्रमाण अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के रूप में मौजूद है। पुलिस बोली- फरार आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में एसडीओपी केके वासनिक ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों भागवत, सूर्या की तलाश जारी है। भागवत के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। मामले वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ……………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अवैध शराब की शिकायत पर बाप-बेटे ने धमकाया: बलौदाबाजार में ग्रामीणों ने पिता को पीटा, बेटे की तलाश में जुटी पुलिस बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित काटगी गांव में अवैध शराब की शिकायत करने वाले ग्रामीणों को हथियार दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। रात करीब 10 बजे आदतन बदमाश भागवत थवई और उसके पिता संतोष थवई ने गांव में घुसकर हथियार लहराए, जिससे दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here