Homeमध्यप्रदेशएमपी में 1400Km सफर कर भोपाल लौटीं सुपरबाइकर्स:'क्वींस ऑन द व्हील्स' में...

एमपी में 1400Km सफर कर भोपाल लौटीं सुपरबाइकर्स:’क्वींस ऑन द व्हील्स’ में शामिल हुईं 25 महिला बाइक राइडर्स; टूरिस्ट स्पॉट देखे

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने टूरिस्ट स्पॉट को बढ़ावा देने के लिए ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ का आयोजन किया। 7 दिन में देश के चार राज्य की 25 महिला बाइक राइडर्स ने 1400 किलोमीटर का सफर किया। शनिवार को वे भोपाल पहुंचीं। सभी महिला सुपरबाइकर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके साहस, आत्मविश्वास और सफल यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। 7 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से इस अनूठी यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इस आयोजन में देशभर से आईं 25 महिला सुपरबाइकर्स ने लगभग 1,400 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी करते हुए प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के साथ निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता का अनुभव किया। यहां पहुंची राइडर्स
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कुनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने चंदेरी के प्राणपुर शिल्प ग्राम का दौरा, शिवपुरी की ऐतिहासिक छतरियों का अवलोकन, कुनो नेशनल पार्क में प्रकृति का अनुभव, ग्वालियर किले का भ्रमण, ओरछा के राम राजा मंदिर के दर्शन तथा खजुराहो के विश्वप्रसिद्ध मंदिर समूह का अवलोकन किया। इसके साथ ही कई स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो, एडवेंचर गतिविधियां, रिवर राफ्टिंग और कायकयिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी अनुभव लिया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक संतोष श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सर्टिफिकेट, मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया। ये सफर यादगार रहेगा
मुंबई की 62 वर्षीय नीता खांडेकर ने बताया कि ये सफर हमेशा यादगार रहेगा। मध्य प्रदेश से इतना प्यार मिला कि एडवेंचर राइड फैमिली टूर जैसा था।पश्चिम बंगाल की टीना कहती हैं कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस किया। यहां की रोड और नेचर की मैं फैन हो गई हूं। नीता ने ही इस राइड का नेतृत्व किया था। ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल रहीं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव भी टीम में शामिल रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here