Homeमध्यप्रदेशएमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट- 76% स्टूडेंट्स पास:भोपाल की खुशी राय और...

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट- 76% स्टूडेंट्स पास:भोपाल की खुशी राय और चांदनी टॉपर; 16 साल में सबसे बेहतर परिणाम

एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है, जबकि करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है। 10 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने लिए इन लिंक पर क्लिक करें स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट का मिनट-टु-मिनट अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here