Homeमध्यप्रदेशएमपी के पूर्व-सीएम का दान लौटाने की पेशकश:सोनीपत का कारोबारी ब्याज समेत...

एमपी के पूर्व-सीएम का दान लौटाने की पेशकश:सोनीपत का कारोबारी ब्याज समेत ₹1.31 लाख लौटाने को तैयार, बैंक खाते की जानकारी मांगी

सोनीपत के एक व्यापारी बसंत जैन ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को खुला पत्र लिखकर उनकी दान राशि ब्याज सहित लौटाने की पेशकश की है। जैन ने इस पूरे मामले को आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए धार्मिक मामलों का राजनीतिकरण न करने की अपील की है। बसंत जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का वह बयान देखा, जिसमें उन्होंने वित्तीय कुप्रबंधन के आरोपों का हवाला देते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिए गए ₹1.11 लाख के दान को वापस करने की मांग की थी। जैन ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, संतों के संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदान का परिणाम है, इसलिए इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। ‘हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं को बदनाम नहीं करना चाहिए’ जैन ने लिखा कि हिंदू संस्कृति में दान श्रद्धा, भक्ति और निस्वार्थ भाव से दिया जाता है, उसे वापस लेने की शर्तों के साथ नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी की इस परियोजना में आस्था नहीं रही है, तो बेबुनियाद बयान देकर हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं को बदनाम नहीं करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, जिस दान की वापसी की बात की जा रही है, उसका लाभ पहले ही संबंधित सरकारी विभागों से मिल चुका है। दिग्विजय सिंह से मांगा बैंक खाते का विवरण पत्र में बसंत जैन ने स्वयं को एक साधारण सनातनी हिंदू बताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिग्विजय सिंह की पूरी दान राशि ब्याज सहित लौटाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुल ₹1.31 लाख (मूल राशि और ब्याज सहित) देने की घोषणा करते हुए दिग्विजय सिंह से अपने बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। बसंत जैन ने बताया कि उन्होंने ₹1.31 लाख का डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार करवा लिया है। पत्र के अनुसार, डिमांड ड्राफ्ट संख्या 139205, दिनांक 10 जुलाई 2026 का है और यह कोटक महिंद्रा बैंक से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह इस राशि को स्वीकार करना चाहते हैं, तो लिखित सहमति देने पर डिमांड ड्राफ्ट उन्हें विधिवत उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here