एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि पायलट ने गांजा पिया था। हादसे के बाद दिल्ली में हुआ पायलट का स्क्रीनिंग टेस्ट भी नॉन-नेगेटिव आया था। DGCA ने फिलहाल प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलट को जांच पूरी होने तक रोस्टर से हटा दिया है। हादसा 4 अगस्त को एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के साथ हुआ था। प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे। भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गया था। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। हादसे के बाद प्लेन के अंदर की 2 तस्वीरें…
एअर इंडिया बोली- जांच जारी, बयान नहीं दे सकते एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना से जुड़े जांच निष्कर्षों या टिप्पणियों पर बयान नहीं दे सकती। एयरलाइन ने कहा कि AAIB प्रावधानों के तहत जांच कर रहा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “घटना की जांच जारी है, इसलिए एअर इंडिया जांच से जुड़े किसी पॉइंट पर बयान नहीं दे सकती। हम जरूरत के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देते रहेंगे।” एअर इंडिया CEO की मंत्रालय में पेशी एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन की अगुवाई में एयरलाइन मैनेजमेंट की एक टीम मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों से मिलने पहुंची। विल्सन के अलावा, पूर्व उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला और एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी हेड दीपक जोशी भी बैठक में शामिल हुए। दावा- फ्लाइट में कई तकनीकी खराबियां आईं थीं न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम तीन बार फेल हुआ था। ऑटो पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके तुरंत बाद को-पायलट ने मैनुअल तरीके से विमान का कंट्रोल संभाला। विमान के कई इंडिकेटर स्विच कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। हादसे के कारणों की जांच के लिए फ्रांस की एजेंसी BEA और एयरबस की टीमें मंगलवार को भारत आ रही हैं। जिस विमान A320 में खराबी आई, वह फ्रांस में बनता है इसलिए BEA भी जांच में शामिल हो रही है।
