Homeमध्यप्रदेशउधार डीजल नहीं दिया, ड्राइवर ने पंप कर्मचारी को पीटा:हाईवा चालक ने...

उधार डीजल नहीं दिया, ड्राइवर ने पंप कर्मचारी को पीटा:हाईवा चालक ने गला दबाया, जान से मारने की धमकी; मैहर में CCTV आया सामने

मैहर जिले में उधार डीजल देने से मना करने पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हाइवा ड्राइवर ने कर्मचारी का गला दबाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये है पूरा मामला कटनी जिले के कैमोर थाना अंतर्गत ग्राम चरी के रहने वाले 30 वर्षीय गौरीशंकर पटेल मैहर के ग्राम बंधी में स्थित त्र्यंबकेश्वर पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे गौरीशंकर अपने साथी कर्मचारियों सतेन्द्र पटेल और प्रवीण पटेल के साथ पेट्रोल पंप के ऑफिस में नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच ग्राम भटूरा का रहने वाला राजकुमार पटेल उर्फ राजा अपना हाइवा ट्रक लेकर वहां आया और उधार में डीजल डालने को कहा। जब गौरीशंकर ने उधार डीजल देने से साफ मना कर दिया, तो राजकुमार गुस्से में आ गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने गौरीशंकर का गला दबा दिया और थप्पड़-मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव के बाद धमकी देकर भागा आरोपी ऑफिस में शोर शराबा सुनकर वहां मौजूद बाकी दोनों कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और गौरीशंकर को बचाया। इसके बाद आरोपी राजकुमार जान से मारने की धमकी देता हुआ अपने ट्रक के साथ वहां से भाग निकला। पीड़ित कर्मचारी गौरीशंकर का आरोप है कि हमलावर ने उन्हें करीब 50 मुक्के मारे, जिससे उनके गले, हाथ और सीने में चोटें आई हैं। इस धक्का-मुक्की में उनकी जेब में रखे 820 रुपए भी फट गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया केस यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वारदात के बाद पीड़ित कर्मचारी ने मैहर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर शाम करीब 6 बजे आरोपी राजकुमार पटेल उर्फ राजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here