Homeमध्यप्रदेशइटारसी में युवक को तलवार-चाकू मारे, मौत:सरकारी अस्पताल रोड पर बाइक से...

इटारसी में युवक को तलवार-चाकू मारे, मौत:सरकारी अस्पताल रोड पर बाइक से आए बदमाशों ने किए हमले

इटारसी में बुधवार को सरकारी अस्पताल के पास विश्वनाथ टॉकीज रोड पर रात करीब 8:30 बजे कुछ बदमाशों ने एक युवक पर तलवार और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नाला मोहल्ला के रहने वाले अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अनिकेश पर अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। हमलावरों ने अनिकेश के सीने और सिर पर चाकुओं से कई वार किए। इसके अलावा उसके दोनों हाथों और उंगलियों पर भी गहरे जख्म थे। हमलावरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ वारदात के तुरंत बाद अनिकेश के दोस्त उसे गंभीर हालत में दयाल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल के डॉक्टर अचलेश्वर दयाल ने बताया कि युवक के सीने पर चाकू से बहुत गहरा वार किया गया था, जो पसली को चीरते हुए अंदर तक लग गया था। शरीर से बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। जैसे ही अनिकेश की मौत की खबर फैली, अस्पताल के बाहर उसके परिवारवालों और दोस्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल गर्माता देख तुरंत मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी के सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुरानी रंजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी वारदात के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कातिलों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हत्या के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी थी या कोई तात्कालिक विवाद, इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए इटारसी के साथ-साथ रामपुर और पथरोटा थानों का पुलिस बल भी इटारसी थाने पहुंच गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here