Homeमध्यप्रदेशइंदौर में 3 बसों में लगी भीषण आग...VIDEO:पार्किंग से हटाई गईं 25...

इंदौर में 3 बसों में लगी भीषण आग…VIDEO:पार्किंग से हटाई गईं 25 गाड़ियां, दूर से दिख रही लपटें; फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार रात प्राइवेट बसों की पार्किंग में आग लग गई। आग की चपेट में पार्किंग में खड़ी तीन बसें आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला भंवरकुआं पुलिस स्टेशन के तीन इमली का है। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। आग लगने से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… ट्रैफिक पुलिस ने सीटी बजाकर ड्राइवर्स को अलर्ट किया ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी ने बताया कि आग की लपटें दिखाई देने पर वे फौरन मौके पर पहुंचे। सीटी बजाकर ड्राइवरों को अलर्ट किया। ड्राइवरों से बसों को तुरंत बाहर निकालने के लिए कहा। इस दौरान 25 से ज्यादा बसें खड़ी थीं, जिन्हें तुरंत हटवाया। साथ ही सड़क पर मौजूद भीड़ को भी हटाया गया, ताकि वहां जाम की स्थिति न बने। मुकेश लश्करी के अनुसार पहले एक बस में आग लगी थी, जिसके बाद उसके पास खड़ी दो अन्य बसें भी आग की चपेट में आ गईं। तीन प्राइवेट बसें जलकर खाक जूनी इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में तीन प्राइवेट बसें जलकर खाक हो गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जली हुई बसें श्रीनाथ बस, निधि बस और देवा बस बताई जा रही हैं। आग बुझाने में 30 हजार लीटर पानी लगा फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और तीन से चार पानी के टैंकर पहुंचाए गए थे। इनमें एक गाड़ी गांधी हॉल फायर स्टेशन से और दो गाड़ियां मोती तबेला फायर स्टेशन से भेजी गई थीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके। …………………………. यह खबर भी पढ़ें
इंदौर-रीवा बस में चलते-चलते लगी आग, 50 यात्री सवार थे रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास इंदौर से रीवा जा रही चलती बस में आग लग गई। पीछे चल रहे एक ट्रक चालक ने बस के टायर में आग लगने का इशारा किया, लेकिन बस नहीं रुकी। बाद में ट्रक को बस के आगे लगाकर जबरन रुकवाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here