मध्य प्रदेश के इंदौर में नाबालिग लड़की को कमरे में बंद कर 4 लड़कियों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान उसे बार-बार जमीन पर पटका और घसीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में नाबालिग लड़की को कमरे में घेरकर पीटा जा रहा है। एक युवती उसे फर्श पर घसीटते हुए डंडे से वार कर रही है, जबकि दूसरी बाल खींचकर मारपीट कर रही है। तीसरी युवती घटना का वीडियो बनाती नजर आ रही है। कहासुनी के बाद साजिश रची गई जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की की दोनों लड़कियों से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में उसे बहाने से तुकोगंज के रूस्तम स्थित फ्लैट पर बुलाया गया। वहां मौजूद युवतियों और युवक ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया घटना के दौरान एक युवती ने पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। शिकायत पर कार्रवाई होगी मामले में एमआईजी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मीडिया से मिली। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। फिलहाल समझाइश देकर छोड़ दिया गया, क्योंकि पीड़िता ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति को शामिल करना जरूरी मामले में CWC की पूर्व सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस को बाल कल्याण समिति को सूचित कर प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए था। उनके अनुसार, ऐसी स्थिति में केवल समझाइश देकर छोड़ना उचित नहीं, बल्कि बाल संरक्षण नियमों के तहत कार्रवाई होनी चाहिए थी। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में सहेली ने नीट शराब पिलाई, 2 दोस्तों से रेप कराया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 युवकों ने 17 साल की लड़की से रेप किया है। आरोपियों ने पहले बीयर पिलाई, फिर नीट शराब पिलाई। इससे नाबालिग नशे में बदहवाश हो गई। आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। पिटाई भी की। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
