Homeमध्यप्रदेशइंदौर में ब्रिज की रेलिंग से टकराई टू व्हीलर:युवती उछलकर ब्रिज से...

इंदौर में ब्रिज की रेलिंग से टकराई टू व्हीलर:युवती उछलकर ब्रिज से नीचे जा गिरी, मौके पर मौत; युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

इंदौर के बाणगंगा इलाके में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। लवकुश चौराहे के ब्रिज से गुजरते समय दोपहिया वाहन सवार युवक-युवती रेलिंग से टकरा गए। तेज रफ्तार होने के कारण युवती ब्रिज से नीचे गिर गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शनिवार को इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लवकुश चौराहे स्थित ब्रिज पर हुई। पायल चावड़ा और अकरम नामक युवक दोपहिया वाहन से विजय नगर से सुपर कॉरिडोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ब्रिज पर चढ़ते समय उनकी गाड़ी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद युवती उछलकर ब्रिज से कुछ फीट नीचे जा गिरी, जबकि युवक सड़क पर गिर गया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, शनिवार को इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक कंपनी में काम करते थे। युवती मूल रूप से कालापीपल की रहने वाली थी, जबकि युवक मंदसौर का रहने वाला था। युवती का पीएम हो चुका है, जबकि युवक का पीएम होना बाकी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here