पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 बागेश्वर धाम से शुरू हो गई है। सबसे आगे बालाजी, फिर शास्त्री का रथ है। इनके पीछे श्रद्धालुओं के वाहन चल रहे हैं। शास्त्री ने कहा- यह यात्रा सनातन हिंदू एकता के संकल्प और जनजागृति के लिए निकाली जा रही है। सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन देश की बदनामी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। बागेश्वर धाम से निकली रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालु बुलडोजर-जेसीबी पर खड़े होकर पं. शास्त्री पर फूल बरसा रहे हैं।
