Homeदेशफ्लाइट में पैसेंजर के लगेज में रखा पावर बैंक ब्लास्ट:आग लगने से...

फ्लाइट में पैसेंजर के लगेज में रखा पावर बैंक ब्लास्ट:आग लगने से सामान जला; चेन्नई जा रहे इंडिगो प्लेन की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। दरअसल, यात्री सीटों के ऊपर बने ओवरहेड बिन में एक पैसेंजर के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया इससे वहां रखे बैग में आग लग गई। धुआं निकलता देख बाकी यात्रियों ने इसकी खबर क्रू को दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। इंडिगो ने बयान में कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। वीडियो वायरल, यात्री फायर-फायर चिल्लाते दिखे इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें यात्री फायर-फायर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वहां बैठे दूसरे यात्री ओवरहेड बिन (सामान रखने वाली जगह) से सामान हटाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि थोड़ी देर में आग बुझा ली गई थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here