Homeमध्यप्रदेशइंदौर में डॉक्टर के पुलिस पर मारपीट के आरोप:छोटे भाई की पत्नी...

इंदौर में डॉक्टर के पुलिस पर मारपीट के आरोप:छोटे भाई की पत्नी ने दर्ज कराई FIR; कहा- तलाक लेना चाहता है इंजीनियर पति

इंदौर में एक डॉक्टर ने मंगलवार को पारिवारिक विवाद के मामले में टीआई समेत हीरानगर थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, टीआई सुशील पटेल का कहना है कि डॉक्टर, उसके इंजीनियर भाई और माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए डॉक्टर झूठे आरोप लगा रहा है। दरअसल, डॉक्टर के छोटे भाई की पत्नी, मेघदूत नगर निवासीने दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। महिला ने अपने पति अमन पर आरोप लगाया है कि उसका पति नोएडा में एक युवक के साथ रहता है। वह मुझसे तलाक लेने की बात कर रहा है। इसी मामले में पुलिस ने उसके इंजीनियर पति, डॉक्टर जेठ अभिषेक और माता-पिता को थाने बुलाने के लिए कॉल किया था। इस बीच, पति के परिजन सोमवार को महिला के घर पहुंच गए और वहां हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो महिला का जेठ सोमवार को थाने पहुंच गया। थाने में तबीयत बिगड़ने की बात कही। इसके बाद पुलिस उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन जांच के बाद वह वहां से चला गया। बाद में उसने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति अमन, जेठ अभिषेक, ससुर अमर सिंह और सास सुनीता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। शादी के एक सप्ताह बाद चला गया पति महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी पारिवारिक सहमति से 29 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही पति अमन नोएडा चले गए। उन्होंने कहा था कि जल्द ही अपना ट्रांसफर इंदौर करवा लेंगे। म के मुताबिक, ससुराल में सास-ससुर और जेठ कार नहीं देने को लेकर ताने देते थे। बाद में ससुर ने कहा कि नोएडा में अमन को रुपयों की जरूरत है, इसलिए मायके से पैसे मंगवाए जाएं। आरोप है कि इंकार करने पर उसे परेशान किया जाने लगा। नोएडा में युवक के साथ रहता है पति महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उसे पता चला कि पति अमन नोएडा में एक युवक के साथ एक कमरे में रहते हैं। जब उसने अपने साथ ले जाने की बात कही तो अमन ने मना कर दिया। इंदौर आने पर भी अमन उससे दूरी बनाकर रखते थे। महिला के अनुसार, अमन ने कहा कि नोएडा में रहने वाला युवक उसकी जिम्मेदारी है। पीड़िता का आरोप है कि 27 फरवरी 2026 को अमन ने बताया कि उसने तलाक लेने की बात कही। इसके बाद महिला ने अपने मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी। अगले दिन सास-ससुर से विवाद होने के बाद वह मायके चली गई। टीआई से की सीने में दर्द की शिकायत पीड़िता ने करीब 15 दिन पहले मामले की शिकायत की थी। पुलिस लगातार अमन और उसके परिजनों को बयान के लिए हीरानगर थाने बुला रही थी। आरोप है कि एक दिन पहले अभिषेक मेघदूत नगर स्थित महिला के घर पहुंचा और वहां विवाद किया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। यहां उसने गिरफ्तारी के डर से पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा दिया। टीआई सुशील पटेल के सामने उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में उसकी तबीयत सामान्य पाई गई, जिसके बाद वह अस्पताल से चला गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here