Homeमध्यप्रदेशइंदौर में एमबीए छात्रा से 1.45 लाख रुपए की ठगी:मोबाइल हैक कर...

इंदौर में एमबीए छात्रा से 1.45 लाख रुपए की ठगी:मोबाइल हैक कर खाते से निकाले रुपए; छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज

इंदौर में एमबीए की एक छात्रा के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने दूसरे मोबाइल नंबर पर पेटीएम एप डाउनलोड किया था। इसके बाद उसने अपना बैलेंस चेक किया। इसी दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल हैक कर बैंक खाता खाली कर दिया। हीरानगर पुलिस ने नेहा राजपूत नामक छात्रा की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है। नेहा मूल रूप से खंडवा की रहने वाली है और इंदौर के एक निजी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। 5 और 6 जून के बीच आरोपियों ने उसका मोबाइल हैक कर खाते से करीब 1.45 लाख रुपए निकाल लिए। नेहा ने बताया कि उसका पेटीएम बैंक खाते से लिंक है। 5 जून की रात उसने खाते का बैलेंस चेक किया था, तब खाते में पर्याप्त राशि मौजूद थी। अगले दिन उसकी मां का फोन आया और उन्होंने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा। जब उसने पेटीएम एप से रिचार्ज करने की कोशिश की तो रिचार्ज नहीं हुआ। इसके बाद बैलेंस चेक करने पर खाते में केवल 4 रुपए बचे मिले। इस पर नेहा ने बैंक जाकर जानकारी ली। जांच में पता चला कि उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन किए गए थे। पहली बार 99 हजार रुपए, दूसरी बार 46 हजार रुपए और तीसरी बार 99 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। नेहा का आरोप है कि किसी फर्जी लिंक या साइबर तकनीक के जरिए उसके मोबाइल को हैक कर खाते से रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here