Homeमध्यप्रदेशइंदौर के युवकों को बच्चा चोर समझकर पीटा, VIDEO:रतलाम में भीड़ ने...

इंदौर के युवकों को बच्चा चोर समझकर पीटा, VIDEO:रतलाम में भीड़ ने की पिटाई; सांवलियाजी दर्शन कर लौट रहे थे, पुलिस ने छुड़ाया

रतलाम में बच्चा चोर के शक में इंदौर के कार सवारों की पिटाई का VIDEO सामने आया है। सांवलियाजी के दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों को ग्रामीणों ने घेरकर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से छुड़ाया। घटना बुधवार दोपहर जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र की सातरुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत सिमलावदा के पास रतलाम-इंदौर फोरलेन स्थित गांव झालरापाड़ा की है। कार में सवार सभी लोग इंदौर के घाटाबिल्लौद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ढाबे पर रुकी कार, फिर फैली अफवाह जानकारी के मुताबिक कार रतलाम से इंदौर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे झालरापाड़ा के पास एक ढाबे पर कार रुकी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ बच्चों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। अफवाह फैलते ही लोगों ने कार सवारों को बच्चा चोर गैंग समझ लिया और उन्हें पकड़ लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। महिलाओं समेत कई लोगों ने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। देखिए तस्वीरें दो लोग भागे, चार को पुलिस ने छुड़ाया
कार में कुल 6 लोग सवार थे। मारपीट के दौरान 2 लोग मौके से भाग निकले, जबकि बाकी को भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से छुड़ाकर सभी को सातरुंडा चौकी ले गई। युवक बोले– ढाबे पर टॉयलेट के लिए रुके थे
कार सवारों ने पुलिस को बताया कि वे राजस्थान स्थित सांवलिया जी मंदिर में दर्शन कर इंदौर लौट रहे थे। उन्होंने सुबह 11:51 बजे रतलाम के चिकलिया टोल नाके की रसीद भी दिखाई। उनका कहना है कि ढाबे पर टॉयलेट के लिए रुके थे, तभी कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। किसी ने शिकायत नहीं की: पुलिस
सातरुंडा चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। जिन क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं, वहां से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल बच्चा चोरी की किसी आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here