Homeमध्यप्रदेशइंदौर के फूटी कोठी मकान में लगी आग:पांच लोग थे अंदर, समय...

इंदौर के फूटी कोठी मकान में लगी आग:पांच लोग थे अंदर, समय रहते पांच को बाहर निकाला, मेयर भी पहुंचे

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास स्थित एक मकान में रविवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के अनुसार रात करीब 9:15 बजे फूटी कोठी स्थित शराब दुकान के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पांच लोग थे घर में मौजूद जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। ये सभी कर्मचारी थे जो बैटरियों का काम करते थे। इन सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद वे वहां से रवाना हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मेयर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि आग की शुरूआत नीचे रखी बैटरियों से हुई है। यहां पर मकान में किस तरह की बैटरियां रखी थी। इसकी जांच के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने बताया कि आग में बिल्डिंग में करीब पांच लोग फंस गए थे। सभी को दूसरी बिल्डिंग की छत से बाहर निकालकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लेकर आई है। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here