Homeमध्यप्रदेशआगर में 3800 करोड़ की मैककेन फूड परियोजना:2 हजार लोगों को रोजगार...

आगर में 3800 करोड़ की मैककेन फूड परियोजना:2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा; 2027 तक 2700 रुपए में गेहूं खरीदी का वादा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को आगर मालवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान हरदा से वर्चुअली किसानों से संवाद किया। उन्होंने 2027 तक गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगर में 3800 करोड़ रुपए की मैककेन फूड परियोजना शुरू हो रही है, जिससे 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आने की जानकारी भी दी। लालूखेड़ी में 200 करोड़ का आलू प्रसंस्करण उद्योग मुख्यमंत्री ने बताया कि लालूखेड़ी में 200 करोड़ रुपए का आलू प्रसंस्करण उद्योग भी स्थापित हो रहा है। उन्होंने पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन बताया। गौशालाओं को हर गौवंश पर 40 रुपए प्रतिदिन मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को प्रति गौवंश 40 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। गौपालन पुरस्कार योजना के तहत पशुपालकों को एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। विधायक ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर और विधायक मधु गेहलोत मौजूद रहे। विधायक ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को किसान सम्मान निधि दिलाने की मांग उठाई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here