ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान UNGA में मिनाब स्कूल हमले का मुद्दा उठा सकते हैं। 28 फरवरी को अमेरिकी हमले में स्कूल निशाना बना था, जिसमें 156 लोगों की मौत हुई थी, इनमें 120 बच्चे थे। ईरानी राष्ट्रपति मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। जिस अमेरिका से ईरान की जंग चल रही है, उसी ने पजशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को UN की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका आने की अनुमति दी है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
