Homeदेशआंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा:3 NDRF टीमें...

आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा:3 NDRF टीमें तैनात, विजयवाड़ा में 10 फ्लाइट्स कैंसिल; चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल बंद

अर्नब तूफान के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह आज रात 11:30 बजे से 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह 5:30 बजे चक्रवात चेन्नई से 200 और नेल्लोर से 210 किलोमीटर दूर था। यह 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। चक्रवात का असर तटीय इलाकों में दिखने लगा है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित मयपाडु बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। राज्य में NDRF की तीन टीमें तैनात की गई हैं। वहीं विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चेन्नई में कई सड़कें जलमग्न हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आंध्र के बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। चक्रवात के नाम का मतलब ‘युद्ध का नगाड़ा’ चक्रवात मुरासु का नाम भारत ने दिया है। तमिल भाषा में मुरासु का अर्थ ‘युद्ध का नगाड़ा’ होता है। मुरासु ने 1 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का रूप लिया था। 24 घंटे के भीतर यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। देश में एक हफ्ते के भीतर बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा चक्रवात है। इससे पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ आया था। लगातार दो चक्रवातों के बनने से इस दौरान बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के तटीय इलाकों में मौसम प्रभावित हुआ है। ओडिशा: रायगढ़ा में 11 फायर स्टेशन की टीमें अलर्ट चक्रवात के असर को देखते हुए ओडिशा के रायगढ़ा जिले में प्रशासन ने सभी 11 फायर स्टेशन की टीमों को तैनात किया है। नेशनल हाईवे-326 पर गुम्मा घाटी और मुकुंदपुर घाटी में रास्ता बंद होने के हालात से निपटने के लिए JCB, एक्सकेवेटर और हाइड्रा क्रेन तैयार रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सड़क से मलबा हटाया जा सके। रायगढ़ा में 2 नवंबर तक यलो अलर्ट और 3 से 4 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है। तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में 5 की मौत हुई थी बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हुई थी। आंध्र प्रदेश में 5 मौतें हुई हैं। राज्य के 31 घरों को नुकसान पहुंचा था। 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया था। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द हुई थीं। 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए थे। ———————- यह खबर भी पढ़ें… यूपी के 10 शहरों में कोहरा,वाराणसी में 2 फ्लाइट डायवर्ट: केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी, पारा माइनस 7°C; MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में 3 दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। सोमवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया समेत 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान में रविवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here