Homeछत्तीसगढ़SP अंकिता की AK-47 फायरिंग पर PHQ ने मांगा जवाब:पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल...

SP अंकिता की AK-47 फायरिंग पर PHQ ने मांगा जवाब:पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने 8 पॉइंट में बताई गलतियां; IG बोले- जांच होगी

दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की SP अंकिता शर्मा की AK-47 से फायरिंग करने का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट आने के बाद PHQ ने स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी फायरिंग में 8 प्वाइंट में गलतियां बताई थीं। उनका कहना है कि लोडेड (कारतूस से भरे) हथियार को बहुत ही लापरवाही और गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। राजनांदगांव रेंज के IG अजय यादव ने जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। देखिए तस्वीरें… साड़ी पहनकर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल दशहरा पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के दौरान SP अंकिता शर्मा का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे साड़ी पहने AK-47 से गोलियां चलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने 8 से 9 राउंड फायरिंग की थी। वीडियो सामने आने के बाद हथियार चलाने के तरीके और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हुई। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने भी उठाए सवाल भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने वीडियो पर आपत्ति जताई। उन्होंने हथियार संभालने के तरीके और फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उनका कहना था कि लोडेड हथियार को संभालते समय सावधानी जरूरी है और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत भी बताई थी। कई जिलों में हुई हर्ष फायरिंग दशहरे के दिन सोशल मीडिया पर शस्त्र पूजा के बाद फायरिंग के कई और वीडियो भी सामने आए। इनमें रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, बलौदाबाजार एसपी गौरव राय, सुकमा एसपी मयंक गुर्जर के अलावा कई जिलों में पुलिसकर्मियों को पूजा के बाद हथियारों से फायरिंग किया था। पहले सिर्फ शस्त्र पूजा होती थी फायरिंग नहीं- पूर्व DGP छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP डीएम अवस्थी ने कहा कि, दशहरा के अवसर पर कई पुलिस अधीक्षकों के शस्त्र पूजा के वीडियो सामने आए हैं। इनमें राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा की ओर से की गई फायरिंग पर सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने आपत्ति जताई है। मध्यप्रदेश के समय से ही हथियारों के इस्तेमाल और फायरिंग अभ्यास के लिए तय प्रक्रिया रही है। पुलिसकर्मी फायरिंग रेंज में अभ्यास करते हैं या फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित करने के लिए जरूरत पड़ने पर हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के दौरान हथियारों से फायरिंग करने की परंपरा पहले नहीं थी। अब यह प्रचलन में दिखाई दे रहा है। यदि इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से कोई नए निर्देश जारी किए गए हैं, तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लेकिन पहले सिर्फ पूजा होती थी फायरिंग नहीं। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPS अंकिता शर्मा ने साड़ी में AK-47 से दागीं गोलियां: राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, इसके बाद की हवाई फायरिंग, VIDEO वायरल विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव की पुलिस लाइन (रक्षित आरक्षित केंद्र) में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। SP अंकिता शर्मा की मौजूदगी में पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पढ़िए पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here