Homeमध्यप्रदेशधीरेंद्र शास्त्री बोले- नशा-नींद और नारी सबसे घातक:कहा- सनातन को मुस्लिम-ईसाई से...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- नशा-नींद और नारी सबसे घातक:कहा- सनातन को मुस्लिम-ईसाई से नहीं हिंदुओं से खतरा; करवाचौथ को ‘खसम पूजन-दिवस’ भी बताया था

दतिया में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को पीतांबरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा- गति जरूरी है, लेकिन उसके साथ प्रगति भी आवश्यक है। तुम्हारे फ्यूचर के लिए नशा, नींद और नारी सबसे घातक हैं। उन्होंने कहा- वर्तमान में सनातन और हिंदुत्व के लिए ईसाई और मुसलमान खतरा नहीं हैं। उनसे बहुत कम खतरा है, लेकिन हिंदुओं को हिंदुओं से ज्यादा खतरा है। देर से समझेंगे। हम इन्हें समझाने नहीं, जगाने आए हैं। हिंदुओं को सनातन के प्रति जगाते रहेंगे। करवाचौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बता चुके धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने शिवपुरी के करैरा में करवाचौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहा था। शास्त्री ने कहा था- सिर्फ एक दिन व्रत रखकर बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं देने चाहिए। ये न कहें कि कहां से मिल गए, कौन से मुहूर्त में शादी हुई थी। इससे अच्छा तो हम ऐसे ही मर जाते। धीरेंद्र शास्त्री बोले- जगाने वाले की ही हत्या होती है धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम सिर्फ लोगों को जगाने आए हैं। इस दुनिया में जो सबसे ज्यादा जगाने का काम करता है, उसकी ही सबसे ज्यादा हत्या की जाती है। चाहे शब्दों से हत्या की जाए या वैसी हत्या की जाए। मुर्गा जगाने का काम करता है और सबसे ज्यादा वही काटा जाता है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- करेरा की कथा के मध्य में हम भगवती मां पीतांबरा माई के चरणों में आए हैं। कृपा बगलामुखी माई की तो चिंता फिर काहे की। इस भूमि, यहां की तपोस्थली और दिव्यता से हमारा बहुत जुड़ाव है। भाव हमारे ऐसे ही बने रहें। नरोत्तम मिश्रा ने निवास पर किया स्वागत दतिया पहुंचने पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निवास ‘माई कृपा’ पर समर्थकों के साथ धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पीठ परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। दर्शन के बाद वे शिवपुरी जिले के करेरा रवाना हो गए, जहां उनकी हनुमान कथा का अंतिम दिन था। पंडोखर बाबा के आरोपों पर बोले- टीका-टिप्पणी नहीं करेंगे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज के आरोपों पर धीरेंद्र शास्त्री बचते नजर आए। उन्होंने कहा- वे संतों पर किसी प्रकार की टीका-टिप्पणी नहीं करेंगे। पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि पंडोखर धाम के अश्व यज्ञ, रास यज्ञ या श्रीराम महायज्ञ में पूछे गए पांच सवालों में से चार के सही जवाब देने पर नकद, चेक या ड्राफ्ट से 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। गुरुशरण महाराज ने बागेश्वर बाबा की कथित शक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा था- किसी के मन की बात या मोबाइल और आधार कार्ड का नंबर बता देना कोई बहुत बड़ा चमत्कार नहीं है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के परिवार, उनके भाई के जेल जाने और नशे की आदतों पर भी घेरा था। ………………………… यह खबर भी पढ़ें धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ का नाम ‘खसम पूजन-दिवस’ बताया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताया है। शास्त्री शिवपुरी के करैरा में सात दिवसीय श्रीराम कथा कर रहे हैं। सोमवार को ‘सीधी बात’ सेशन के दौरान एक अनुयायी ने करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर सवाल पूछा। इस पर शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here