Homeमध्यप्रदेशट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की कार से टक्कर, मौत:बाइक से कोलारस...

ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की कार से टक्कर, मौत:बाइक से कोलारस से शिवपुरी आ रहे थे, सुआटोर में पदस्थ थे

शिवपुरी के कोलारस अनुभाग में पदस्थ एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 6 बजे कोलारस में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौटते समय पड़ोरा में हादसा हुआ। कोलारस के खरई संकुल स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सुआटोर में पदस्थ शिक्षक रामदयाल ओझा प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाइक से शिवपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोरा में गांधी पेट्रोल पंप के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। परिचित शोक में, वीडियो आया सामने शिक्षक रामदयाल ओझा के निधन की खबर मिलते ही उनके परिचित शोक में है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे साथी शिक्षकों के साथ नजर आ रहे थे। करवा चौथ के कारण अगले दिन प्रशिक्षण में छुट्टी रखी गई थी। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here