Homeमध्यप्रदेशSDO के पास 3 करोड़ का सोना, 26 लाख कैश:होटल-रिसॉर्ट समेत 7.60...

SDO के पास 3 करोड़ का सोना, 26 लाख कैश:होटल-रिसॉर्ट समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति; MP में 11 करोड़पति अफसर-कर्मचारी भी पकड़े जा चुके

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित ठिकानों पर शनिवार सुबह लोकायुक्त ने छापा मारा। अब तक 26 लाख रुपए कैश, 2.5 किलो सोना (कीमत 3.50 करोड़ रुपए), 1.6 किलो चांदी (कीमत 2.94 लाख रुपए) और दो होटल-रिसॉर्ट समेत करीब 7 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। पचमढ़ी में लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया- लोकायुक्त को जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े 28 दस्तावेज और एग्रीमेंट भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में संजीव की संपत्ति आय से 228% अधिक संभावित थी, जबकि छापे के दौरान अब तक की गणना में यह करीब 560% अधिक बताई गई है। MP में पिछले 5 साल में 11 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामलों में छापे पड़ चुके हैं। इनमें करोड़ों की संपत्ति, नकदी और सोना-चांदी मिला है। दो ठिकानों पर सुबह 7 बजे से सर्च लोकायुक्त की दो टीमों ने शनिवार सुबह 7 बजे कार्रवाई शुरू की। पचमढ़ी में लोकायुक्त SP सुनील पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने SDO के सरकारी आवास और कार्यालय की तलाशी ली। वहीं, छिंदवाड़ा में DSP के नेतृत्व में दूसरी टीम ने उनके पैतृक मकान की सर्च की। कार्रवाई के लिए नर्मदापुरम की विशेष अदालत से सर्च वारंट लिया गया था। संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक सत्यापन में उनकी संभावित संपत्ति आय से 228% अधिक पाई गई थी। इसके बाद लोकायुक्त ने दोनों ठिकानों पर तलाशी शुरू की। दो होटल-रिसॉर्ट, 28 जमीनों के दस्तावेज मिले पचमढ़ी स्थित संजीव शर्मा के सरकारी आवास से मटकुली के इकोटेल होटल एंड रिसॉर्ट के दस्तावेज मिले हैं। इसे 2016-17 में खरीदा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। पचमढ़ी के सेरेनिटी द विला होटल के दस्तावेज भी मिले हैं। इसे 2014 में खरीदा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। तलाशी में जमीनों के क्रय-विक्रय से जुड़े 28 दस्तावेज और एग्रीमेंट भी मिले हैं। छिंदवाड़ा और होशंगाबाद में प्लॉट और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दुकानें होने की जानकारी भी मिली है। बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। होटल और रिसॉर्ट का मूल्यांकन अभी कराया जाना है। जमीनों, प्लॉट और दुकानों का मूल्यांकन अभी बाकी है। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। छिंदवाड़ा और पचमढ़ी से मिला 2.5 किलो सोना लोकायुक्त टीम ने छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पैतृक मकान की तलाशी ली। यहां से 3 लाख 1 हजार 800 रुपए कैश, 927.924 ग्राम सोना और 356 ग्राम चांदी मिली। घर में दो अलमारियां बंद मिली थीं। उनकी चाबियां संजीव शर्मा के पास बताई गईं। पचमढ़ी स्थित सरकारी आवास से 23 लाख 35 हजार रुपए कैश, 1,600 ग्राम सोना और 1,300 ग्राम चांदी के जेवर मिले। दोनों जगह से कुल 26 लाख 36 हजार 800 रुपए कैश, 2,527.924 ग्राम सोना और 1,656 ग्राम चांदी मिली। 3.50 करोड़ का सोना, 2.94 लाख की चांदी लोकायुक्त के नए आकलन के मुताबिक 2,527.924 ग्राम सोने की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए और 1,656 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2 लाख 94 हजार रुपए है। अब तक मिली संपत्ति में 26.36 लाख रुपए नकद, 3.50 करोड़ रुपए का सोना, 2.94 लाख रुपए की चांदी, 31.20 लाख रुपए के चार वाहन, 3 करोड़ रुपए के होटल-रिसॉर्ट और 50 लाख रुपए का घरेलू सामान शामिल है। गाड़ियों के नंबर में 3773 कॉमन तलाशी के दौरान संजीव शर्मा के वाहनों के दस्तावेज जांचे गए। उनकी स्कॉर्पियो, बुलेट और इलेक्ट्रिक स्कूटी के नंबर में 3773 अंक कॉमन हैं। छिंदवाड़ा स्थित मकान से बुलेट, स्कूटर और महिंद्रा KUV-100 के दस्तावेज मिले हैं। इनकी अनुमानित कीमत 4 लाख, 1.20 लाख और 5 लाख रुपए है। स्कॉर्पियो की कीमत करीब 21 लाख रुपए आंकी गई है। चारों वाहनों की कुल कीमत 31.20 लाख रुपए है। 2001 में वन विभाग में रेंजर बने थे संजीव संजीव शर्मा ने 2001 में पेंच टाइगर रिजर्व में रेंजर के रूप में नौकरी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने करीब दो साल कान्हा में सेवाएं दीं। फिर उनका ट्रांसफर पचमढ़ी हुआ। यहीं प्रमोशन पाकर रेंजर से SDO बने। उनकी नौकरी का बड़ा हिस्सा पचमढ़ी में ही बीता है। उनके पिता स्वर्गीय पीएन शर्मा भी वन विभाग में SDO थे। बड़ा बेटा निशंक शर्मा अमेरिका में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा प्रांजल शर्मा मर्चेंट नेवी में शिप इंजीनियर है। MP में 5 साल में 11 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों पर कार्रवाई मध्यप्रदेश में पिछले 5 साल में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 11 से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति का बाजार मूल्य 68 करोड़ रुपए तक बताया गया था। रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के यहां 18.59 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ था। PWD इंजीनियर कमलकिशोर सिंगारे के यहां 11 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली थी। पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से 2.87 करोड़ रुपए कैश और 234 किलो चांदी मिली थी। …………………….. यह खबर भी पढ़ें… इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल की 51 प्रॉपर्टी, कीमत- ₹68 करोड़ इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान से जुड़ी आय से अधिक संपत्ति की जांच में 51 अचल संपत्तियां मिली हैं। इनका अनुमानित बाजार मूल्य 68 करोड़ रुपए से अधिक है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आगे जांच कर सकता है। यहां क्लिक करें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here