Homeमध्यप्रदेशडबरा में एकसाथ निकली दंपती और दोनों बेटियाें की शवयात्रा:माता-पिता और बड़ी...

डबरा में एकसाथ निकली दंपती और दोनों बेटियाें की शवयात्रा:माता-पिता और बड़ी बेटी ने रविवार को तोड़ा दम, छोटी बेटी भूमि की सोमवार दोपहर मौत

ग्वालियर-झांसी नेशनल हाईवे पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल 6 साल की मासूम भूमि ने सोमवार दोपहर 2 बजे ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसके माता-पिता और 8 साल की बड़ी बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी। इस तरह एक ही हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। सोमवार को चारों के शव भितरवार पहुंचे तो परिवार और बस्ती में मातम छा गया। नाते-रिश्तेदारों और वार्डवासियों की आंखें नम थीं। इधर, पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर बंटी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय वह नशे में था। उसका मेडिकल कराया गया है। ऐसे हुआ हादसा कमल किशोर विश्वकर्मा बाइक चला रहे थे। उनके पीछे पत्नी सीमा बैठी थीं। सीमा की गोद में 6 साल की बेटी भूमि उर्फ बिट्टी थी, जबकि 8 साल की दीक्षा बीच वाली सीट पर बैठी थी। परिवार छीमक की ओर से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान कल्याणी की तरफ से आए ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉला तेज रफ्तार में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल, सीमा और दोनों बच्चियां उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर के बाद ट्रॉला भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। पीछे से आए ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर भितरवार निवासी कमल किशोर विश्वकर्मा (36) रविवार को पत्नी सीमा (34) और दो बेटियों दीक्षा (8) व भूमि उर्फ बिट्टी (6) के साथ बाइक से ग्वालियर जा रहे थे। बताया गया है कि सीमा का ग्वालियर में इलाज चल रहा था। रविवार शाम करीब 6 बजे परिवार डबरा के कल्याणी के पास ग्वालियर-झांसी हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक (RJ 11 GC 3316) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में कमल किशोर और उनकी पत्नी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी बेटी दीक्षा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छोटी बेटी भूमि गंभीर रूप से घायल थी। उसे ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर 2 बजे उसकी भी मौत हो गई। ट्रक छोड़कर भाग गया था ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया था, लेकिन उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। आंतरी पुलिस ने जांच के बाद ट्रक चालक बंटी शर्मा निवासी ग्राम लदवाया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय चालक नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। देखिए दो तस्वीरें… चार शव पहुंचे तो बस्ती में पसरा मातम सोमवार को ग्वालियर से चारों के शव भितरवार के वार्ड क्रमांक 15 स्थित सासन पहुंचे। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी मौजूद थे। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरी बस्ती में शोक छा गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी दोनों बेटियों की मौत हुई है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रात साले के घर रुकने का था प्लान कमल घर से निकलते समय योजना बनाकर चले थे कि ग्वालियर से दवा लेने के बाद रात को गुड़ी-गुड़ा नाके पर रहने वाले अपने साले के घर रुकेंगे। लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की जान चली गई। जिस परिवार ने साथ सफर शुरू किया था, उसकी चारों अर्थियां एक साथ उठीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here