Homeमध्यप्रदेशपिकअप से भिड़ी बाइक, 4 लोगों की मौत:धार में दीपदान करने मेला...

पिकअप से भिड़ी बाइक, 4 लोगों की मौत:धार में दीपदान करने मेला जा रहे थे; मरने वालों में 3 नाबालिग बच्चियां

धार जिले के बदनावर के कानवन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। ग्राम बिडवाल के पास बिलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। उसका चालक वाहन में फंसकर घायल हो गया। हादसे में आनंदी पिता उदयसिंह (15), भूरी पिता उदयसिंह (13), सुहानी पिता बबलू (8) और शुभम पिता भारत मेड़ा (25) की मौत हुई है। चारों ग्राम पांदा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे एक ही बाइक पर सवार होकर कोटेश्वर मेले में दीपदान करने जा रहे थे। इसी दौरान बिडवाल के पास उनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही कानवन की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों को बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिकअप पलटने से उसका चालक भी वाहन में फंस गया था। उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर कानवन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई की। एसडीएम प्रियंका मिमरोट भी सिविल अस्पताल पहुंचीं और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here