Homeमध्यप्रदेशMP में 71 खाद्य सुरक्षा की पदोन्नति, नया वेतनमान मंजूर:विभाग ने जारी...

MP में 71 खाद्य सुरक्षा की पदोन्नति, नया वेतनमान मंजूर:विभाग ने जारी किए आदेश; ज्यादातर अफसर पुरानी जगह पर ही रहेंगे पदस्थ

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 71 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पदस्थापना दी है। विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैडर में पदोन्नत करते हुए नया वेतनमान भी मंजूर किया है। इसे लेकर बुधवार को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक, अधिकांश अधिकारियों की पदस्थापना उन्हीं स्थानों पर बरकरार रखी गई है, जहां वे पहले से पदस्थ हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। भोपाल के 7 अधिकारियों को प्रमोशन, धर्मेंद्र नुनइया रायसेन भेजे गए भोपाल में पदस्थ जिन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, उनमें शिवराज पावक, पंकज श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, रीता शुक्ला, वर्षा व्यास, संजय भलराय और धर्मेंद्र नुनइया के नाम शामिल हैं। धर्मेंद्र नुनइया पिछले 18 साल से भोपाल में पदस्थ थे। पदोन्नति के बाद उन्हें रायसेन में पदस्थ किया गया है। इंदौर में पदस्थ 8 अधिकारियों को भी पदोन्नति इंदौर जिले में पदस्थ रहने के दौरान जिन अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, उनमें प्रभु लाल डोडियार, शरद चंद्र साहू, अवशेष अग्रवाल, पुष्पक कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार सोनी, नीरज श्रीवास्तव, मनोज कुमार रघुवंशी और मनीष कुमार स्वामी शामिल हैं। इस पदोन्नति और पदस्थापना आदेश से भोपाल, जबलपुर, आगर मालवा, देवास, सीहोर, खरगोन, रतलाम, सतना, रीवा, इंदौर, गुना, कटनी, खंडवा, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, शहडोल, छतरपुर, शाजापुर, ग्वालियर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, अनूपपुर, दतिया, नरसिंहपुर, धार, मुरैना, नीमच, झाबुआ और बड़वानी जिलों में पदस्थ अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here