मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर नीम वाली घाटी के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि कुछ सड़क पर गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों के हाथ-पैर टूट गए हैं, जबकि कई के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, बांदरी के पास ग्राम गढ़ोला गोसाई के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरमान में नर्मदा स्नान करने गए थे। रविवार को वे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गौरझामर थाना क्षेत्र में नीम वाली घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए…
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
