Homeमध्यप्रदेशMP में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट:दिल्ली से मिली हरी झंडी; कल...

MP में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट:दिल्ली से मिली हरी झंडी; कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी मुकाबला और तेज हो गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा ने भी तीसरा उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है। उधर, कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन 8 जून को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा के तीसरे कैंडिडेट को लेकर सीएम हाउस में रविवार को एक घंटे की बैठक में अंतिम सहमति बनी। दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। पार्टी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन दाखिल करते ही कैंडिडेट का नाम घोषित कर सकती है। इससे पहले शनिवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया था। रात में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई नेता पहुंचे सीएम हाउस रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिनभर अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें कीं। सीएम हाउस में मंत्री राकेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल मीनाक्षी के नामांकन में शामिल होंगे सभी कांग्रेस विधायक कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को नामांकन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं मीनाक्षी मीनाक्षी नटराजन उज्जैन जिले के नागदा (बिरलाग्राम) की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 जुलाई, 1973 को हुआ था। छात्र राजनीति से उभरीं मीनाक्षी NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से जैव रसायन में एमएससी और कानून (LLB) की डिग्री प्राप्त की है। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मंदसौर सीट से कांग्रेस के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी की करीबी हैं मीनाक्षी राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन फिलहाल कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी हैं। वे दो किताबों की लेखिका भी हैं “1857 भारतीय परिप्रेक्ष्य” और “अपने अपने कुरुक्षेत्र”। पार्टी में उन्हें जमीनी स्तर की मजबूत संगठनात्मक क्षमता, सादगी और महिलाओं व युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाली नेता के रूप में जाना जाता है। तीसरी सीट का पूरा गणित तीसरी सीट का पूरा गणित भाजपा के पास कितने वोट? कांग्रेस के पास कितने वोट? तीसरी सीट कैसे जीतेगी भाजपा?

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here