Homeदेशमोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की:आज सार्वजनिक जीवन...

मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की:आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे; देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बात करेंगे

पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए हैं। यानी वे पिछले 25 साल से किसी न किसी बड़े पद पर हैं। इसके बाद पीएम सबह 10 बजे देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बात करेंगे। वहीं, पीएम के जन्मदिन पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का समापन कार्यक्रम 7 अक्टूबर को मोदी के गृहनगर वडनगर में होने जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे वडनगर में होगा। पीएम मोदी ने पूजा की, 2 तस्वीरें… वडनगर में कार्यक्रम की तैयारियों की तीन तस्वीरें… 500 बाइकर्स मंगलवार शाम को वडनगर पहुंचें सेवा यात्रा के तहत वाराणसी से रवाना हुए लगभग 500 बाइक सवार मंगलवार को वडनगर पहुंचें। इन बाइकर्स के स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम को ये सभी बाइकर्स वडनगर की ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित भव्य महा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात की विरासत और परंपराओं को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे बुधवार की सुबह 8:00 बजे बाइकर्स वाराणसी से लाए गए पवित्र जल से वडनगर के प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद, वे स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। दोपहर 12:30 बजे, सभी बाइकर्स वड़नगर साइंस कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण के लिए जमा होंगे। वृक्षारोपण के बाद, वे ‘अनुभवात्मक संग्रहालय’ (अनंत अनादि वडनगर) का दौरा करेंगे। इस म्युजियम में वडनगर के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन पहचान की झलकियां देखी जा सकती हैं। ——————
ये खबर भी पढ़ें… सेवा यात्रा का स्वागत, बाइकर्स ने तोड़े ट्रैफिक रूल:वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा पर फूलों की बारिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा कार्य पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक सेवा यात्रा निकाली गई। कैमूर जिले के खुरमाबाद बॉर्डर पर NH 19 पर जेसीबी से फूलों की बारिश, टीका, ढोल-नगाड़ों से इसका स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here